एक्टिवा में घुसा विषैला कॉमन करैत सांप, मचा हड़कंप

छग

Update: 2026-07-11 17:12 GMT
Korba. कोरबा। कोरबा के मानस नगर में शुक्रवार (10 जुलाई) को एक एक्टिवा के अंदर भारत के सबसे विषैले सांपों में शामिल कॉमन करैत घुसा मिला। सूचना पर रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट के रेस्क्यू अभियान के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। मानस नगर निवासी एक व्यक्ति सुबह अपनी एक्टिवा निकालने जा रहा था। इसी दौरान उसे गाड़ी के अंदर हलचल महसूस हुई। सीट के नीचे देखने पर काले रंग का सांप छिपा मिला। पहचान करने पर वह कॉमन करैत निकला, जिसका जहर बेहद घातक माना जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत RCRS की टीम को सूचना दी।

संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे और सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। टीम ने एक्टिवा की सीट और अंदरूनी हिस्से को सावधानी से खोला। सीट के नीचे करीब दो फीट लंबा कॉमन करैत कुंडली मारकर बैठा मिला। विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से बिना सांप या वाहन को नुकसान पहुंचाए उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। करीब 20 मिनट तक चले अभियान के बाद सांप को रेस्क्यू बॉक्स में रखा गया। रेस्क्यू के बाद टीम ने कॉमन करैत को शहर से दूर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। RCRS के अनुसार मानसून के दौरान सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में अक्सर घरों और वाहनों में घुस जाते हैं। संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।
Tags:    

Similar News