Ahmedabad: तालाब हादसे में दो बच्चों की जान गई, परिवार में कोहराम

तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, पुलिस जांच शुरू

Update: 2026-07-22 09:11 GMT

अहमदाबाद: अहमदाबाद के वटवा क्षेत्र में तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह बच्चों के शव बरामद किए।

वटवा पुलिस के अनुसार बच्चों की पहचान 13 वर्षीय अरमान इस्लामुद्दीन और मोहम्मद अली यादअली सैयद के रूप में हुई है। दोनों बच्चे वटवा स्थित जिया मस्जिद के पास के इलाके के रहने वाले थे। दोनों मंगलवार देर शाम को तालाब में नहाने उतरे थे, इसी दौरान वे डूब गए। बचाव टीम ने रात से ही लगातार खोज अभियान चलाया। बुधवार सुबह दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News