Poonch अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक जंगली इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना के जवानों ने गोलीबारी की। अधिकारियों के अनुसार, सवजियन सेक्टर के कनारी इलाके में सीमा की सुरक्षा कर रहे सतर्क जवानों ने रात करीब 1:30 बजे कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी।
उन्होंने बताया कि जवानों ने छोटे हथियारों से करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चलाईं और फिर उस इलाके की घेराबंदी कर दी, ताकि सीमा पार से आतंकवादियों की किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि दिन की पहली रोशनी के साथ ही एक तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो आखिरी जानकारी मिलने तक जारी था।
Tags: