जम्मू: जम्मू के बस स्टैंड पुलिस थाना की टीम ने गोवंश तस्करी की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहनों को कब्जे में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर नाज़िक हुसैन, एएसआई कुलदीप सिंह, कांस्टेबल रशपाल कुमार और अरुण कुमार भी टीम में शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए थे। वहीं गोवंश तस्करी की सूचना मिलने पर कल्कि मूवमेंट से जुड़े संजीव दुबे सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सनातन गौरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस अभियान में सुशील चंदेल और बंटी कुमार ने भी सहयोग दिया। सनातन गौ रक्षा परिषद ने गोवंश तस्करी की कथित कोशिश को रोकने के लिए एसएचओ अश्विनी शर्मा और उनकी पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।

Tags: