Jammu: जलस्तर बढ़ने से दो युवकों पर मंडराया खतरा, बचाव दल ने किया रेस्क्यू

बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें, दो युवकों का सुरक्षित रेस्क्यू

Update: 2026-07-24 04:10 GMT

जम्मू: जम्मू के फलाये मंडाल क्षेत्र के प्रांबली के पास तवी नदी में जलस्तर अचानक बढ़ने से फंसे दो लोगों को जम्मू पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। दोनों युवक सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए नदी किनारे गए थे तभी पानी का स्तर बढ़ने से वे नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट फल्लियां मंडल, एसडीपीओ सिटी साउथ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और समन्वित बचाव अभियान चलाकर दोनों को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाला।

बाद में दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अभियान में शामिल सभी टीमों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Tags:    

Similar News