Kulgam: बिजली पोल से टकराई बीएसएफ की बस, चार जवान चोटिल
वानपोह हादसे में चार बीएसएफ जवानों को मामूली चोटें
कुलगाम: कल (सोमवार) को कुलगाम जिले के वानपोह के गासीपोरा में सीमा सुरक्षा बल के चार जवान उस समय मामूली रूप से घायल हो गए जब वे बस में यात्रा कर रहे थे और बस बिजली के खंभे के साथ टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब जेके02डीअर -8118 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बस वानपोह इलाके के गासीपोरा में बिजली के खंभे से टकरा गई। इस घटना में बीएसएफ के चार जवान मामूली रूप से घायल हुए। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ज़रूरी कार्रवाई शुरू की। घायल जवानों को मेडिकल मदद दी गई जबकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।