राष्ट्रीय स्तर पर चमके जीजीएम साइंस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स
एनसीसी में उपलब्धि हासिल कर कैडेट्स ने बढ़ाया कॉलेज का गौरव
जम्मू: जीजीएम साइंस कॉलेज, जम्मू के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज के जूनियर अंडर ऑफिसर (जेयूओ) माधव शर्मा ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता (एनएससीसी) के लिए चयन हासिल किया।
वहीं एडवांस्ड लीडरशिप कैंप में कैडेट हर्ष देव सिंह मनहास ने दो स्वर्ण और एक रजत सहित तीन पदक, जबकि कैडेट आदिल अली जाकिर ने विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीते। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) रोमेश कुमार गुप्ता और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) देविंदर कुमार शर्मा ने कैडेट्स को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। प्रिंसिपल ने कहा कि कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।