Mumbai: किसानों को बड़ी राहत, कर्ज माफी के लिए 7000 करोड़ का फंड
किसानों के कर्ज माफी अभियान को मिली 7000 करोड़ की मंजूरी
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने सूबे के किसानों को बड़ी राहत देते हुए 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना, 2026' के तहत 7,000 करोड़ रुपये के फंड को प्रशासनिक मंजूरी दी है। इस बारे में शासनादेश गुरुवार को सहकारिता विभाग ने जारी किया।
योजना के तहत पात्र किसानों की कर्ज माफी की रकम सीधे उनके लोन अकाउंट में जमा की जाएगी। फंड बांटने की प्रक्रिया सहकारिता आयुक्त और रजिस्ट्रार (सहकारिता सोसाइटी), महाराष्ट्र राज्य, पुणे द्वारा जमा की गई लाभार्थी सूची के आधार पर लागू किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सप्लीमेंट्री डिमांड से इस स्कीम के लिए 20,552 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें से पहले चरण में 7,000 करोड़ रुपये बांटने की मंजूरी मिल गई है।
फंड आवंटित करने की जिम्मेदारी सहकारिता आयुक्त और रजिस्ट्रार के कंट्रोल में होगी और संबंधित एजेंसियों को समय पर पात्र किसानों के अकाउंट में रकम जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि इस फैसले से लाखों किसानों को फाइनेंशियल मदद मिलेगी और आने वाले मौसम के लिए खेती को बढ़ावा मिलेगा।