शिक्षा मंत्री पद पर नया नाम! फडणवीस को लेकर संजय राउत का दावा

Update: 2026-07-25 10:32 GMT

महाराष्ट्र : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया गया है और उन्हें केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक केंद्र सरकार या भारतीय जनता पार्टी की ओर से नहीं की गई है।

संजय राउत के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी चल रही है और इसी क्रम में कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। राउत ने फडणवीस के दिल्ली जाने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें केंद्र में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।

संजय राउत ने ये भी कहा कि काफी बड़ा संघर्ष हुआ है पूरे देश भर में दिल्ली के साथ लखनऊ हो पटना हो कोलकाता हो युवा शक्ति इन्हें लाठी खाई उसका फल मिला है जो मुख्य डिमांड थी. उन्होंने कहा कि 12 साल से देश का लोकतंत्र आईसीयू में था जिसे 12 साल बाद ऑक्सीजन मिली है सांस मिली है.

राउत ने ये भी कहा कि कल जो रैली निकालने वाली थी मुंबई में वह जंतर मंतर पर बैठे युवाओं को समर्थन देने के लिए निकल रही थी लेकिन अब उसे लोकतंत्र जीवित है के तौर पर निकली जाएगी.

आगे की जानकारी के लिए बने रहें .

Tags:    

Similar News