कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से हड़कंप, 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका
कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से हड़कंप 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका
MUMBAI मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। कुर्ला के चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के भूस्खलन की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिसके नीचे 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं, दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं. बीएमसी मेयर रितु तावड़े भी घटनास्थल पर पहुंच रही है.
यह घटना गौसिया चॉल, राठौड़ मेडिकल के पास हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंच गया है. मलबे में 4 से प5 लोगों के फंसे होने का शक है. दो की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों को निकाला जा रहा है. इसकी वीडियो भी सामने आई है.
दरअसल, मुंबई में बीती रात को काफी बरसात थी, जिसके चलते कुर्ला के इस चॉल पर पहाड़ का हिस्सा गिर गया. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन की सूचना मिली थी.
हादसे में 4 से 5 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है. घटना की जानकारी मिलते ही BMC फायर ब्रिगेड, पुलिस, बिजली वितरण कंपनी, 108 एंबुलेंस और BMC वार्ड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. लगातार मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के पूरे इंतजाम हैं.
वहीं, DCP गणेश शिंदे ने जानकारी देते हुए कहा, "बारिश की वजह से घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है. अब तक दो शव बरामद किये गए हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सभी जरूरी टीमों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी यहां तैनात हैं, जिसमें BMC, NDRF, और दूसरी एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं. यह सुबह करीब 3 AM बजे हुआ था. करीब 4-5 लोगों के फंसे होने की संभावना है."
बता दें कि पहले ही NDRF और प्रशासन इस तरह के इलाकों का दौरा कर लोगों को अगाह कर रही है. इसके साथ ही लोगो से अपील भी की जाती है कि अलर्ट रहें या इस तरह के घरों में रहने से बचें, लेकिन अवैध तौर पर बने इन घरों में लोग रहते हैं. यह घर इतने मजबूत नहीं होते और बारिश के समय में ढह तक जाते हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है.
मुंबई में येलो अलर्ट जारी
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में फिलहाल मानसूनी बारिश जारी रहेगी. विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मुंबई के उपनगरों में बारिश मंगलवार सुबह 2,000 मिमी बारिश के आंकड़े को पार कर गई,