ओडिशा CM मोहन चरण माझी ने स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
Odisha ओडिशा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को वेदांत किशोर स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के संघर्ष और बलिदान पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक का नाम “वेदांत किशोर स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती: कार्य और व्यक्तित्व” रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती का योगदान समाज के लिए महत्वपूर्ण रहा है और उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि राज्य सरकार ने फुलबनी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि स्वामीजी के विचारों और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने इस प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जांच के माध्यम से सच्चाई सामने आएगी और स्वामीजी के योगदान को न्याय मिलेगा।
मोहान चरण माझी ने कहा कि स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती ने समाज सेवा, शिक्षा और जनजागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके संघर्ष और समर्पण को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामीजी के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।