श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला महिला कार्यकारिणी का विस्तार
Bhilwara, भीलवाडा़ । श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की महिला प्रमुख नीलम शर्मा ने जिला महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में चंदा शर्मा को जिला संयोजक, कमलेश बाहेती एवं पुष्पा अजमेरा को वरिष्ठ जिला संरक्षक, अमिता लढ़ा को कार्यक्रम संयोजक, सरिता अजमेरा एवं सुमन राठी को जिला उपाध्यक्ष, टीना अजमेरा एवं राधा शर्मा को जिला मंत्री, श्यामा अरोड़ा एवं अर्चना सिंगल को जिला संयुक्त मंत्री, मनोरमा को जिला संरक्षक, वंदना शर्मा को जिला प्रचार मंत्री, रेखा सोनी एवं अंकिता भारद्वाज को सह सचिव तथा शिल्पा झंवर को सदस्य मनोनीत किया गया। नीलम शर्मा ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी ट्रस्ट के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा, संगठन हित और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव महंत मोहन शरण शास्त्री के स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संगठन सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।