धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, सेवा और संस्कारों का होता है संवर्धन: Suresh Poddar

Update: 2026-07-27 14:47 GMT

Bhilwara  । काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर के 28वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य एकादशी श्याम संकीर्तन में शनिवार रात्रि श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुप्रसिद्ध भजन गायक राहुल आशीष शर्मा (कोटा) ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा मंदिर परिसर हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, मेरे श्याम तेरी महिमा अपरंपार, खाटू वाले श्याम धणी आओ और श्याम तेरी बंसी पुकारे जैसे भजनों से देर रात तक गूंजता रहा। श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए बाबा श्याम के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रमेश अग्रवाल द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात राहुल आशीष शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, मनमोहक झांकी एवं आकर्षक फूलों की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। श्री श्याम सेवा समिति (रजि.) के अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने बताया कि 28वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित यह संकीर्तन बाबा श्याम की असीम कृपा एवं भक्तों के सहयोग से अत्यंत भव्य और सफल रहा। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भक्ति, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं श्याम भक्तों का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में भीलवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर रात तक चले भजन संकीर्तन के पश्चात बाबा श्याम की महाआरती की गई तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Tags:    

Similar News