हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को यहां 'मरी चेन्ना रेड्डी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ तेलंगाना' (MCRHRD) में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026' की तैयारियों का जायजा लिया।बैठक में मंत्री वकिति श्रीहरि, सरकारी सलाहकार रामकृष्ण राव, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ तेलंगाना (SATG) के चेयरमैन शिवसेना रेड्डी, स्पेशल चीफ सेक्रेटरी (खेल) जयेश रंजन और SATG की MD सोनी बाला देवी शामिल हुईं।

तेलंगाना 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' (KIYG) 2026 की मेजबानी करेगा। KIYG का आठवां संस्करण इस साल नवंबर में होने की उम्मीद है। तेलंगाना तीन साल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने वाला दक्षिण भारत का दूसरा राज्य होगा। तमिलनाडु ने 2024 के संस्करण की मेजबानी की थी, जबकि पिछला संस्करण मई 2025 में बिहार में आयोजित हुआ था।2025 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मेजबान बिहार 15वें स्थान पर रहा, जबकि तेलंगाना मेडल टैली में 13वें स्थान पर था।

KIYG 2024 में, मेजबान तमिलनाडु महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि तेलंगाना छठे स्थान पर था। बिहार संस्करण में 28 खेलों को शामिल किया गया था। 27 खेलों में मेडल दिए गए, जबकि ई-स्पोर्ट्स को एक डेमोंस्ट्रेशन इवेंट के तौर पर पेश किया गया था।KIYG 2025 में 26 रिकॉर्ड बने, जिनमें से 13 नेशनल यूथ रिकॉर्ड थे और ये सभी वेटलिफ्टिंग में बने। बाकी मीट रिकॉर्ड थे, जो सभी एथलेटिक्स में बने।

Tags: