चंदौली: अलीनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 कटारिया के पास सड़क हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुंडकला गांव निवासी शमशेर लाल की पत्नी कुलवती देवी 10 नवंबर को आजीविका के लिए काम पर गई थीं। शाम करीब छह बजे वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान एनएच-19 पर  के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कुशलवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों की ओर से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के पति रामेश्वर लाल ने 10 नवंबर को अलीनगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है और दुर्घटना में शामिल वाहन व उसके चालक का पता कब तक लगा पाती है।
Tags: