देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने राज्य और देश के विकास के लिए सभी नागरिकों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देखें लाइव वीडियो 

शासकीय आवास परिसर में फहराया तिरंगा 

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम ने कहा- 80वें स्वतंत्रता दिवस का यह पावन अवसर राष्ट्र के गौरव, शौर्य और असंख्य बलिदानों को स्मरण करने का विशेष दिवस है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर शासकीय आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Tags: