Dehradun: उत्तराखंड की राजनीति में अहम मुलाकात, धामी-बहुगुणा की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी और विजय बहुगुणा के बीच सौजन्य मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों और राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में उत्तराखंड के समग्र विकास, जनकल्याण, सुशासन तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।