हुगली: आगामी पांच नवंबर को पुरशुरा विधानसभा क्षेत्र के विद्यासागर भवन मैदान में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकारी सभा प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को लेकर रविवार को पुरशुरा के विधायक विमान घोष ने सभा स्थल का दौरा कर तैयारियों और बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान हुगली जिले के जिलाधिकारी (डीएम) सहित प्रशासन के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सभा स्थल की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था, आम लोगों के आवागमन और अन्य प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुरशुरा के विधायक विमान घोष और हुगली जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: