Siliguri: अरण्य सप्ताह पर पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वन और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रहा अरण्य सप्ताह कार्यक्रम

Update: 2026-07-20 06:13 GMT

सिलीगुड़ी: बैकुंठपुर वन विभाग की पहल पर रविवार को अरण्य सप्ताह के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीनबंधु मंच में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष और राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पहले दोनों मंत्रियों ने सिलीगुड़ी बॉयज़ स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद वे दीनबंधु मंच में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर वन विभाग की ओर से एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें अरण्य सप्ताह से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और पर्यावरण प्रेमी भी मौजूद रहे। अरण्य सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पर्यटन मंत्री शंकर घोष और वित्त राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों से वन संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने की अपील की गई। साथ ही बैकुंठपुर वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना भी की गई।

Tags:    

Similar News