उपचुनाव BIG ब्रेकिंग: BJP प्रत्याशी ने चौंकाया, अपना नामांकन लिया वापस

बड़ी खबर.

Update: 2026-07-10 12:22 GMT

नई दिल्ली: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अभिषेक ने चुनावी मैदान से हटने का ऐलान किया है। उन्होंने इस बारे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और पार्टी में काम करते रहेंगे। अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन भी वापस ले लिया है। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता के सामने एक साधारण कार्यकर्ता को उतारा था।

अभिषेक सिन्हा बंटी ने शुक्रवार शाम को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने एक दिन पहले ही बांकीपुर सीट से उपचुनाव के लिए नामांकन किया था। उसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के नेता मौजूद रहे थे। इसके बाद पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा आयोजित हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने उनके लिए वोट मांगे थे।
पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन कर चुके बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने चुनाव नहीं लड़ने की कोई खास वजह नहीं बताई है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया है कि उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को पारिवरिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है।
बांकीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। अभिषेक बंटी के पीछे हटने से अब बीजेपी को दो-तीन दिन में ही नया कैंडिडेट खोजना होगा। बांकीपुर में उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा।
इस घटनाक्रम से बिहार में सियासी भूचाल मच गया है। प्रमुख सत्ताधारी दल बीजेपी के सामने अब बांकीपुर में ऐन मौके पर नया कैंडिडेट उतारने की चुनौती बन गई है। अभिषेक सिन्हा के पीछे हटने के बाद अब पार्टी किसे मौका देती है, इस पर सभी की नजरें टिक गई हैं।
अभिषेक सिन्हा बंटी बांकीपुर सीट से 5 बार विधायक रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी हैं। वह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले पटना महानगर और मंडल के अध्यक्ष भी रहे। बांकीपुर समेत पटना में वह दो दशक से बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद जब यह सीट खाली हुई, तो उपचुनाव में पार्टी ने अभिषेक के रूप में एक सामान्य कार्यकर्ता को मैदान में उतारा था। हालांकि, अब पार्टी को कोई दूसरा मजबूत कैंडिडेट खोजना पड़ेगा।
वही नीरज सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था. उनके नाम वापस लेने के बाद बीजेपी ने तुरंत उम्मीदवार बदलने का फैसला किया. अब नीरज कुमार सिन्हा बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी की ओर से नए उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही इस सीट पर चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.
1 जुलाई 1994 को पटना जन्मे नीरज कुमार सिन्हा अभी 32 साल के हैं और उन्होंने स्नातक (बी.ए.) तक शिक्षा प्राप्त की है. साल 2006 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेकर उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. संगठन में उन्होंने बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वह लगातार दूसरी बार नरेंद्र भारती मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं. उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि भी मजबूत रही है. उनके चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे और उनकी स्मृति में ही मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया है.

Tags:    

Similar News