उपचुनाव नतीजे: प्रशांत किशोर ने कर दिया खेला, दे दिया भाजपा को बड़ा झटका

By Election Results 2026.

Update: 2026-08-03 08:22 GMT
नई दिल्ली: बांकीपुर सीट पर 13वें राउंड की काउंटिंग समाप्त होने के बाद प्रशांत किशोर ने 7,119 वोटों की लीड हासिल की है. अब तक हुई मतगणना में प्रशांत किशोर को कुल 26,113 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार 18,994 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे थोड़ी ही देर में साफ होने वाले हैं।
बांकीपुर- बिहार की इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा के बीच माना जा रहा था। जबकि, राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता समेत कुल 23 अन्य दावेदार भी मैदान में हैं।
दतिया- मुख्य मुकाबला भाजपा नेता आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा था। जबकि, आजाद समाज पार्टी ने दामोदर सिंह यादव को मैदान में उतारा है। इनके अलावा 18 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।
मांजलपुर- भाजपा ने यहां सीट बचाने के लिए वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर दांव खेला है।
Tags:    

Similar News