किराए के कमरे में चल रहा था चिट्टे का खेल, पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़े 3 तस्कर

Update: 2026-07-27 09:30 GMT
Hamirpur. हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले वार्ड नंबर 10 रामनगर में किराए के कमरे पर चिट्टे का खेल चल रहा था। यहां से चिट्टा बेचा जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कमरे पर रेड की। इस दौरान मौके पर तीन लोग मिले, जिनसे 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां से नशे की आपूर्ति की जा रही थी। पकड़े गए नशे की कीमत 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। इससे पूर्व 25 जुलाई को पुलिस ने भोटा के पास दो लोगों से 5.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जानकारी के मुताबिक नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। रविवार रात के समय पुलिस ने रामनगर में एक किराए के कमरे में रेड की और तीन लोगों से हजारों का
नशा पकड़ा है।


तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शशांक भारद्वाज निवासी गांव बडैहर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर, नवीन कपलेश निवासी लोहारड़ा जिला हमीरपुर तथा अश्वनी कुमार निवासी गांव बरोहा डाकघर डुग्घा शामिल हैं। इससे पहले पुलिस ने भोटा के सौर के पास बड़सर तथा सौर निवासी से चिट्टा पकड़ा था। आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि इनके संपर्कों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर दस में 10.33 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 25 जुलाई को सौर के पास दो लोगों से 5.48 ग्राम चिट्टा पकड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। पकड़े गए आरोपियों के संपर्कों का पता लगाया जा रहा है ताकि नशे की चेन को ब्रेक किया जा सके।
Tags:    

Similar News