नई दिल्ली: दिल्ली में तिरंगा मार्च को लेकर हलचल तेज है. अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया गया है, वहीं मंडी हाउस से नेहा बोरा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

'एकरंगा' बनाम 'तिरंगा' की लड़ाई: अखिलेश यादव
तिरंगा मार्च को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, "आज ‘एकरंगा’ बनाम ‘तिरंगा’ का दिन है!"
मंडी हाउस से AISA नेता नेहा बोरा डिटेन
दिल्ली में तिरंगा मार्च को लेकर हलचल जारी है. मंडी हाउस से AISA नेता नेहा बोरा को पुलिस ने डिटेन कर लिया है. 
CJP के विरोध में उतरे पालिका बाजार के दुकानदार, पुलिस के समर्थन में जुटे
दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) में CJP के विरोध में पालिका बाजार के दुकानदारों का एक समूह जुटा है. ये लोग CJP के प्रदर्शन का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस और ज्ञानेश कुमार के समर्थन में पहुंचे हैं.
तिरंगा मार्च पर पुलिस का बयान- अफसरों की निजी जानकारी साझा करना गैरकानूनी
दिल्ली में CJP के 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस के PRO राजीव रंजन ने कहा कि इस मामले में अब तक किसी ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर फ्लैग कोड में नियम तय हैं. हर नागरिक को इनका पालन करते हुए तिरंगे का सम्मान करना चाहिए. राजीव रंजन ने यह भी कहा कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो के साथ उनकी निजी जानकारी साझा कर रहे हैं. ऐसा करना निजता का उल्लंघन है और गैरकानूनी है.
बेंगलुरु में CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं
बेंगलुरु में पुलिस से टाउन हॉल पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बाद CJP ने नई मांग रखी है. संगठन ने अब राष्ट्रीय ध्वज लेकर 'क्विट इंडिया मेमोरियल' तक 100 मीटर चलने की इजाजत मांगी है. इस दौरान प्रदर्शन, नारेबाजी या पोस्टर-बैनर ले जाने की अनुमति नहीं मांगी गई है.
दरअसल, CJP ने पहले बेंगलुरु के टाउन हॉल में प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी. पुलिस ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया. इसकी वजह यह बताई गई कि कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, बेंगलुरु में प्रदर्शन के लिए तय जगह फ्रीडम पार्क है. इसके अलावा किसी दूसरी जगह प्रदर्शन की अनुमति नहीं है.
AAP ने भी शुरू किया तिरंगा मार्च
आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी तिरंगा मार्च शुरू कर दिया है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दिपके को डिटेन कर लिया है. इससे पहले पुलिस ने उन्हें दो नोटिस जारी किए थे.
Full View
Tags: