निगम के अधिकारी की हत्या, ड्राइवर पुलिस हिरासत में

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-08-02 01:15 GMT

रोहतास। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमल कुमार डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बारुण नहर मार्ग स्थित एक सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर उन पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल अपराधियों की पहचान तथा हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।

पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी रौशन कुमार, औरंगाबाद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, नगर आयुक्त सासाराम विकास कुमार, एसडीएम सासाराम नेहा सिंह, एसडीएम औरंगाबाद गौरव सिंह , डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह समेत कई ईओ और आला अधिकारी पहुंचे अस्पताल। वहीं रोहतास और औरंगाबाद के घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जबतक मृत ईओ के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताक्ष में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News