Keylong. केलांग। जिला लाहुल-स्पीति में सर्दियों की दस्तक से पहले जनसुविधाओं को दुरुस्त करने और लंबित शिकायतों के निपटारे को लेकर सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को केलांग स्थित पुराने परिधि गृह में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बर्फबारी से पहले जरूरी कार्य पूरे करने को कहा। कार्यक्रम में विधायक अनुराधा राणा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियो, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सडक़, पेयजल, राजस्व, ग्रामीण विकासए वन और दूरसंचार सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। मंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा
लंबित तकसीम
और निशानदेही के मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उदयपुर क्षेत्र में शकोली की पेयजल व्यवस्था, त्रिलोकीनाथ में सीवरेज और कूड़ा निस्तारणए बस एवं टैक्सी स्टैंड की सुविधा सहित विभिन्न सडक़ कार्यों की समीक्षा की गई। जीरो प्वाइंट से शकोली तक टायरिंग और नालडा सडक़ की मरम्मत जल्द पूरी करने को कहा गया। जसरथ पुल पर अस्थायी झूला निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। मूरिंग-नैनगाहरए चिमरेट और तिंगरेट में बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या उठी। अपर केलांग में पेयजल आपूर्ति और कूड़ा प्रबंधन सुधारने पर भी जोर दिया गया। थिरोट में पंचायत भवन तक रास्ते की समस्या का मौके पर समाधान किया गयाए जबकि एक लंबित तकसीम मामले में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि बर्फबारी के दौरान लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के समन्वय से शिकायतों का समयबद्ध निपटारा किया जाएगा। जनता को राहत मिलनी चाहिए।
Tags: