फ्लैट के दसवीं मंजिल में लगी आग, मची अफरातफरी
फ्लैट के मंजिल में अचानक लगी आग
गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक की GH-7 सोसाइटी में रविवार को दसवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। फ्लैट से धुआं और लपटें उठती देखकर सोसाइटी के लोगों में अफरातफरी मच गई।
आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। सोसाइटी के फायर फाइटिंग सिस्टम और दमकल कर्मियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।