दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की याचिका पर 13 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट की 13 अक्टूबर की पूरक वाद सूची (सप्लीमेंट्री लिस्ट) में राहुल गांधी की याचिका शामिल नहीं है।
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी और विपक्ष के 10 अन्य नेताओं की ओर से दाखिल याचिकाओं को भी 13 अक्टूबर की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है। पूरक सूची में इन याचिकाओं का उल्लेख नहीं होने के कारण मंगलवार को इन पर सुनवाई नहीं होगी। हालांकि, याचिकाओं की अगली सुनवाई की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट इन याचिकाओं को किस तारीख को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करेगा।
Tags: