Dheera. धीरा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम पालमपुर डिपो की बस में शुक्रवार सुबह लाहड़ू चौकी सडक़ पर अचानक आग लग गई। लपटों को देखते ही चालक यशपाल ने बस में सवार 10-12 सवारियों को उतार दिया। यह बस संरूट से पालमपुर बाया चौकी-धीरा रूट पर जा रही थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय प्रबंधक नीतेश शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। आगजनी का कारण सेल्फ साइड शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।