नगरोटा बगवां में कानून-व्यवस्था चरमराई, विकास कार्यों में अनियमितताओं

Update: 2026-08-02 11:22 GMT
Nagrota Bagwan. नगरोटा बगवां। नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक अरुण मेहरा ‘कूका’ ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा विकास कार्यों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित रह गई है। इस अवसर पर भाजपा मंडल नगरोटा बगवां के अध्यक्ष सोनू चौधरी तथा भाजपा मंडल बड़ोह के अध्यक्ष अजीत राणा भी
उपस्थित रहे।


अरुण मेहरा ने कहा कि पिछले लगभग दो महीनों से नगरोटा बगवां क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। आए दिन चोरी, चोरों के भागने अथवा पकड़े जाने की खबरें समाचार पत्रों और सोशल मीडिया की सुर्खियां बन रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक ऐसा सुरक्षा वातावरण बनाने में सफल नहीं हुई है जिससे आम लोगों में विश्वास पैदा हो सके। हालात इतने चिंताजनक हैं कि गांव-गांव में लोग स्वयं रात के समय ठीकरी पहरे देने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी पड़े तो यह सरकार और प्रशासन की विफलता का स्पष्ट संकेत है।
Tags:    

Similar News