बंगाल। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में प्लास्टिक की बोतलों के एक गोदाम में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना कोक ओवन थाना क्षेत्र की है। गोदाम में आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, गोदाम में प्लास्टिक की बोतलें रखी हुई थीं। इसी दौरान किसी कारणवश वहां आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग को तत्काल सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।
दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के क्षेत्र में इसके फैलने का खतरा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और गोदाम में हुए नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा सकती है।
Tags: