चंडीगढ़: पंजाब के मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई. परविंदर झोटा पंजाब में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री का मुद्दा उठाते थे. पंजाब में गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि परविंदर सिंह झोटा ने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनके प्रयासों का समर्थन नहीं किया.
Tags: