महिला प्रदर्शनकारी की मौत की खबर फर्जी, CJP प्रोटेस्ट और भड़काने की साजिश
आरएमएल अस्पताल के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई महिला की हालत में सुधार हो रहा है। उसे 24 घंटे पहले वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और अब वह खुद सांस ले रही है। वह होश में है और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रही है। उसकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर के पास सीजेपी की ओर से हुए प्रदर्शन के दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव और हिंसा में 20 से अधिक पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने मामले में अलग-अलग थानों में कई एफआईआर दर्ज की हैं, और हिंसा से जुड़े मामलों की जांच जारी है। घायल पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच, सीजेपी का प्रदर्शन अब भी जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।