भड़का विपक्ष: सर्वदलीय बैठक से किया वॉकआउट, TMC के बागी सांसदों को बुलाने से नाराज

देखें वीडियो.

Update: 2026-07-19 05:55 GMT

नई दिल्ली:  20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है. इससे पहले रविवार को दिल्ली में एक अहम सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. संसद भवन एनेक्सी में आयोजित इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. वहीं, बागी टीएमसी सांसदों को मीटिंग पर बुलाने पर विपक्ष ने इस बैठक से वॉकआउट कर दिया है.

दरअसल संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं की नई पार्टी NCPI कोको भी इस सर्वदलीय बैठक में बुलाया है. हालांकि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अभी तक इन बागी सांसदों की नई पार्टी NCPI को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है. विपक्ष का कहना है कि स्पीकर ने टीएमसी के बागी सांसदों को मान्यता नहीं दी है तो उन्हें बिना मान्यता के इस सर्वदलीय बैठक में कैसे बुलाया.
बागी सांसदों ने मांग की थी कि उन्हें मुख्य टीएमसी सांसदों के साथ न बिठाया जाए. इस मांग को स्वीकार करते हुए उनके बैठने के लिए अलग बेंचों पर सीटों का इंतजाम किया है. रिजिजू ने कहा कि संसद जितनी बेहतर चलेगी, देश को उतना ही ज्यादा लाभ होगा. मैं एक बार फिर सभी दलों के नेताओं से सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने और इस प्रक्रिया में योगदान देने की अपील करता हूं. हम विपक्ष की बात सुनेंगे और हम उम्मीद करते हैं कि वो भी हमारी बात सुनेंगे.

Tags:    

Similar News