मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा चालक शमीम की हत्या और वाहन लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संधावली अंडरपास के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए, जबकि उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास, आशीष और अनिल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 6 नवंबर को ई-रिक्शा चालक शमीम की हत्या कर उसका वाहन लूट लिया गया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान संधावली अंडरपास के पास पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हुए और तीसरे को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी ई-रिक्शा चालक शमीम की हत्या और लूट की वारदात में कथित रूप से शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के घायल होने के बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
लूटा गया ई-रिक्शा और हथियार बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शमीम से लूटा गया ई-रिक्शा बरामद किया। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से देशी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
SP अमित जैन ने दी कार्रवाई की जानकारी
पुलिस अधीक्षक अमित जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक शमीम के ब्लाइंड मर्डर केस को महज 48 घंटे में सुलझाने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इस मामले में विकास, आशीष और अनिल को पकड़ा है। हत्या और ई-रिक्शा लूट की वारदात से जुड़े मामले में तीनों आरोपियों के पकड़े जाने के साथ लूटा गया वाहन और हथियार भी बरामद हुए हैं।
Tags: