By Election Result 2026: नितिन नवीन के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत...दतिया में कांग्रेस के लिए खुशखबरी, मांजलपुर में बीजेपी की बड़ी जीत
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट भाजपा के सतीश पटेल ने 30630 से ज्यादा वोटों से अंतर से चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को बुरी हार मिली। 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में इस सीट पर 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, मतगणना पूरी हो गई है।
नितिन नवीन के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत
बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर की जीत अब तय दिख रही है। मतगणना का दो तिहाई से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। 31 राउंड में 22 चक्रों की गिनती के बाद प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नीरज कुमार सिन्हा से 12809 वोट की बढ़त ले ली है। 22 राउंड के दौरान भाजपा सिर्फ एक बार चौथे राउंड में पीके नाम से मशहूर प्रशांत किशोर से मात्र 17 ज्यादा वोट हासिल कर सकी। 22वें चक्र के बाद प्रशांत किशोर को 44525 और नीरज सिन्हा को 31716 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता को 10562 वोट मिले हैं। राजद बहुत पीछे हैं और हार-जीत वाले मुकाबले से बाहर हो गई हैं। बाकी 22 कैंडिडेट में कोई भी हजार वोट तक नहीं पहुंच पाया है। कुछ सौ तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष में हैं। बांकीपुर में नोटा 456 वोट के साथ 19 कैंडिडेट से आगे चल रहा है।
दतिया में कांग्रेस के लिए खुशखबरी
दतिया विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना के 11 राउंड पूरे होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। वह भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से 12 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। यहां कुल 15 राउंड का मतगणना होगी और अब केवल 4 राउंड बाकी हैं। दतिया में 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस ने इस बार उपचुनाव में दतिया से घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव और 19 अन्य उम्मीदवारों से है।