फाइल फोटो 

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक सौरव दास अपने कुछ दोस्तों के साथ जंतर-मंतर आए थे. सौरव दास के साथ CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
बताया जा रहा है कि सौरव दास आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कुछ लोग जंतर मंतर के पास JDU दफ्तर के परिसर की तरफ से अंदर की ओर आए और गेट से कूदकर जंतर मंतर के एक साइड पर चले गए. जहां दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. इस मामले में दिल्ली पुलिस FIR भी दर्ज कर सकती है.
आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'भारत माता की जय' के नारे लगाए जा रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है.
Tags: