विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हजारों छात्र, स्ट्रेचर पर पहुंचे देवेंद्र महतो को छात्रों ने कंधे पर उठाया, VIDEO

देखें वीडियो.

Update: 2026-08-10 06:25 GMT

झांसी: भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो भी मार्च में शामिल हो गए हैं. अनशन की वजह से वो कमजोर हो गए हैं और चलने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में महतो को छात्रों ने अपने कंधे पर उठा लिया और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का प्रोटेस्ट मार्च जारी है। रांची में हजारों की तादाद में इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी छात्र नई विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने तीसरा बैरिकेड भी पार कर लिया है। इधर पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी और जगह-जगह कंटीले तारों की बैरिकेडिंग की हुई है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है लेकिन छात्र कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि जब तक सीजीएल परीक्षा रद्द नहीं होगी और सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाएंगे, वे ये आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

मार्च में शामिल छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर विधानसभा तक पहुंचना चाहते हैं। छात्रों के अन्य जत्थों के पहुंचने के साथ प्रदर्शनकारियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है।
इस मार्च के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा है कि अगर छात्र शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी और इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि छात्रों को साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न ना हो।
मुख्य तौर पर छात्रों और सरकार के बीच बात सीजीएल परीक्षा को लेकर फंसी हुई है। छात्रों ने सीजीएल परीक्षा को रद्द करने और इसकी सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। सरकार ने कहा है कि एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच कराई जाएगी और अगर वित्तीय धांधली सामने आती है, तो ईडी से जांच कराई जाएगी। हालांकि छात्र अभी भी सीबीआई जांच की मांग पर कायम हैं।
Tags:    

Similar News