मूलांक 1 : धन लाभ के बन रहे योग

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सोचे हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही, धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के नए मौके मिलेंगे और अगर लंबे समय से कहीं धन अटका था, तो वह अब वापस मिल सकता है। लेकिन परिवार में किसी भी प्रकार की बहस या विवाद से बचें।

मूलांक 2 : आर्थिक क्षेत्र में रहें सतर्क

गुरुवार के दिन मूलांक 2 वालों को कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक क्षेत्र में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें और इस समय किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं, तो नई शुरुआत के लिए कुछ समय रुकना बेहतर होगा। परिवार में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ऐसे में वाणी पर संयम रखें।

मूलांक 3 : दिन रहेगा खुशियों भरा

आज गुरुवार के स्वामी गुरु होते हैं, जो 3 अंक के स्वामी हैं। ऐसे में कई मामलों में यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सोचे हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति भी आज अनुकूल रहेगा जिससे आप टेंशन फ्री रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं और काम में नई शुरुआत के लिए भी यह दिन शुभ रहेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

मूलांक 4 : कार्यों में आ सकती हैं बाधाएं

आज मूलांक 4 वालों को वर्कप्लेस पर कुछ कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे तनाव बढ़ने की आशंका है। आर्थिक क्षेत्र में भी सावधानी बरतें। कुछ समय के लिए किसी भी प्रकार के निवेश को टालना बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातक इस समय बड़े फैसले लेने से बचें। परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें।

मूलांक 5 : जल्दबाजी में न लें फैसले

यह दिन मूलांक 5 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। निवेश करते समय भी अधिक सावधानी बरतें। इस समय कोई भी जोखिम भरा फैसला टालें। हालांकि, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ हो सकता है। परिवार में जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और वाणी पर संयम रखें।

मूलांक 6 : अटका पैसा वापस मिलने के योग

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए आर्थिक मामलों में शुभ रहने वाला है। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं और लंबे समय से अटका पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से अच्छा महसूस करेंगे और दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे।

मूलांक 7 : मिलाजुला रहेगा दिन

आज मूलांक 7 वाले आर्थिक क्षेत्र में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कार्यों में सफलता मिल सकती है और व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी यह दिन अनुकूल रहेगा। हालांकि, परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में एक-दूसरे को समझना आवश्यक होगा।

मूलांक 8 : काम में उतार-चढ़ाव आएंगे सामने

आज कार्यक्षेत्र में मूलांक 8 वालों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। काम का भार अधिक होने से मानसिक तनाव बना रह सकता है। इस समय आर्थिक क्षेत्र में भी सावधानी बरतना आवश्यक होगा। किसी भी स्थान पर निवेश सोच-समझकर करें। यदि संभव हो, तो कुछ समय के लिए जोखिम भरे निर्णय टालें। परिवार के साथ कुछ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

 मूलांक 9 : यात्रा के दौरान बरतें सावधानी

आज के दिन मूलांक 9 वाले यात्रा और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। चोट-चपाट लगने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में संभव हो तो यात्रा टालें। आर्थिक क्षेत्र में भी सतर्क रहना आवश्यक होगा। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाएं। परिवार के साथ समय बिताने से आपको बेहतर लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बनाए रखें।

 

Tags: