मेष राशि,भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा।
आपके लिए आज का दिन किसी पुरानी चिंता के निवारण का उपाय लेकर आया है। कई दिनों से चली आ रही परेशानी और उलझन का समाधान मिल सकता है। उंगली उल्टी करके भी आप आज लाभ और परिस्थिति को अपने पक्ष में कर पाएंगे। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा। परिवार के साथ आपको मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि,भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
वृषभ राशि के लिए आज का दिन जीवन में प्रेम और सुख सुविधाओं की सौगात लेकर आएगा। आपको आज टीमवर्क और लोगों से संपर्क का फायदा मिलेगा। सरकारी क्षेत्र अथवा पिता की ओर से आपको लाभ मिल पाएगा। तकनीकी क्षेत्र से आपके काम का संबंध है तो आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कुछ नया करने का उत्साह बना रहेगा। कोई पारिवारिक काम जो काफी समय से टल रहा था वह पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। संगीत या फाइन आर्ट के काम से जुड़े जातकों के लिए भी दिन आज अपनी कला से लाभ और सम्मान पाने का अवसर देगा।
मिथुन राशि,कोई सरप्राइज मिलेगा
मिथुन राशि के लोगों को आज का दिन अध्यात्म की ओर आकृष्ट करेगा। मन आपका विचारों में खोया रहेगा और आप कुछ नया काम करने का प्लान कर सकते हैं। परिवार में संतान और जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आपको किसी साथी सहकर्मी से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। आपको कोई सरप्राइज मिलेगा जो खुश कर देगा।
कर्क राशि,काम का दबाव रह सकता है
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ के साथ खर्च भरा रहेगा। नौकरी में आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रह सकता है। किसी साथी सहकर्मी की भी आपको मदद करनी होगी। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी की भावनाओं के साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। किसी बात को लेकर मानसिक उलझन भी महसूस करेंगे। शेयर सट्टा से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए।
सिंह राशि,सहनशीलता से काम लेना होगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम के साथ पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनाए रखने का होगा। भाइयों के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है इसलिए आपको सहनशीलता से काम लेना होगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। जो लोग नई तकनीक सीखना चाह रहे हैं उनके लिए आज ग्रह योग अनुकूल रहेगा। विदेश में शिक्षा और कारोबार के लिए प्रयास करना भी आज फलदायी होगा। लव लाइफ में टीका टिप्पणी करने से बचें नहीं तो दूध में नींबू जैसा मामला हो जाएगा।
कन्या राशि,अपने सामान का ध्यान रखें
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। सेहत का आपको ध्यान रखना होगा सिरदर्द और जुकाम की समस्या हो सकती है। काम का दबाव अधिक रहने से आप थकान भी महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ आज सामान्य रहेगा लेकिन खर्च में वृद्धि होगी। छात्रों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव रह सकता है। कीमत सामान का ध्यान रखें खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्क रहें, अपरिचित लोगों पर अधिक भरोसा करना हानिकारक हो सकता है।
तुला राशि,आर्थिक प्रयास सफल होंगे
तुला राशि के जातकों के लिए आज बुध और चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। पहले से बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। नौकरी में आपको अधिकारीवर्ग से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलकर खुशी होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कुछ पुराने लेनदेन निपटाएंगे। पड़ोसियों से आपको सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि,कोई ख्वाहिश पूरी हो सकती है
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने काम के प्रति गंभीर और सजग बने रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में पिता और बड़े भाई से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। यात्रा और वाहन सुख का भी आज संयोग बना हुआ है। आपकी कोई ख्वाहिश भी आज पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सुख सहयोग मिलेगा। मनपसंद खानपान मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।
धनु राशि,मांगलिक काम में भाग ले पाएंगे
धनु राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। चंद्रमा राशि से तीसरे भाव में संचार करेंगे जबकि राशि स्वामी गुरु भाग्य स्थान में गमन करेंगे। ऐसे में आपको आज भाइयों से तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको किसी शुभ मांगलिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी चाहत आज पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से संबंधित अच्छी खबर भी मिलेगी।
मकर राशि,कारोबार में आपको लाभ मिलेगा
मकर राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खर्च और बजट को संभालना होगा। पुराने खर्च को लेकर भी आप सोच विचार करेंगे। पारिवारिक कारणों से आपको अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। फैशन और श्रृंगार के काम से जुड़े जातकों के काम में तेजी देखने को मिलेगी। घर में किसी शुभ काम का संयोग बन सकता है। मित्र और सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि,एकांत की तलाश कर सकते हैं
आज का दिन आपको गहरी सोच और अध्यात्म की ओर ले जा सकता है। आप अपने लिए एकांत की तलाश कर सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आप विचारों के समुद्र में गोते लगाएंगे। वैवाहिक जीवन में किसी बात से आपस में मतभेद हो सकता है। आपके ऊपर आज आलस भी हावी रह सकता है जिससे आपका कोई काम अटक सकता है। किसी मामले में आपको पूर्वाभास होगा जिससे आप गलत निर्णय लेने से बच जाएंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा।
मीन राशि,शुभ काम में भाग लेने का संयोग बनेगा
मीन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। काम के दबाव की वजह से आप थकान महसूस कर सकते हैं। आप आज नए पुराने खर्चों को लेकर भी मंथन कर सकते हैं। बच्चों की प्रगति से आपको खुशी मिलेगी। किसी शुभ काम में भाग लेने का संयोग बनेगा। घर के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 17 नवंबर 2026 : सिंह-तुला के लिए लाभ का दिन, मकर राशि की बढेगी जिम्मेदारी, जानें अपना आज का भविष्यफल
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 18 नवंबर 2026 : सिंह, कन्या और तुला राशि के लिए बना है शुभ योग, जानें आपकी राशि के लिए दिन कैसा
करियर राशिफल (Career Rashifal) 17 नवंबर 2026: मंगलवार को सूर्य-मंगल का महासंयोग, मिथुन, कर्क समेत 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, लाभ के प्रबल योग
यह AI आधारित सुझाव हैं
मेष
मेष
वृषभ
वृषभ
मिथुन
मिथुन
कर्क
कर्क
सिंह
सिंह
कन्या
कन्या
तुला
तुला
वृश्चिक
वृश्चिक
धनु
धनु
मकर
मकर
कुंभ
कुंभ
मीन
मीन
राकेश झा
लेखक के बारे में
राकेश झा
पं. राकेश झा ज्योतिषशास्त्र और धर्म कर्म संबंधी विषयों में बीते 19 साल से काम कर रहे है। ज्योतिष विद्या का ज्ञान इन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला है। इनके दादा स्व.दयानाथ झा ज्योतिष और तंत्र मंत्र विषयों के ज्ञानी रहे हैं। बचपन से ही इनकी रुचि धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रही है और यह भगवद्गीता और पुराणों का अध्ययन करते आ रहे हैं। साथ ही इन्होंने पत्रकारिता का ज्ञान भी इग्नू ने प्राप्त किया है। इन्होंने ऐस्ट्रॉलजर चंद्रप्रभा से भी ज्योतिष विद्या का ज्ञान हासिल किया है। अपने अनुभव और ज्ञान के साथ इन्होंने ज्योतिषशास्त्र के कई सॉफ्टवेयर जिनमे वैदिक ज्योति के सॉफ्टवेयर होरोस्कोप एक्सप्लोरर, न्यूमरोलॉजी एक्सप्लोरर , लाल किताब एक्सप्लोरर, डेली होरोस्कोप एक्सप्लोरर के लिए काम किया है। इस दौरान इन्होंने कई जाने माने ज्योतिषियों को साथ काम किया जिसमें इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।पं. राकेश झा वैदिक ज्योतिष के साथ ही साथ अंकज्योतिष, लाल कित