नई दिल्ली: चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO ने नया स्मार्टफोन iQOO Neo 12 को बुधवार को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite सीरीज का चिपसेट है। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO Neo 11 की जगह लेगा।
 चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,399 (लगभग 62,800 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 4,799 (लगभग 68,600 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 5,099 (लगभग 72,800 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 5,499 (लगभग 78,500 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 6,499 (लगभग 92,800 रुपये) का है। iQOO Neo 12 को Frost Blade Blue, Contest और Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
 डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 2K (1,440 x 3,200 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इसमें Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D वेपर चैंबर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, गायरोस्कोप, एंबिंट लाइट सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.42 × 75.89 × 8.5 mm और भार लगभग 226 ग्राम का है।
Tags: