नई दिल्ली: Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन के लॉन्च से पहले इसकी माइक्रोसाइट कंपनी ने लाइव कर दी है। माइक्रोसाइट लाइव होना बताता है कि फोन का लॉन्च काफी नजदीक है। माइक्रोसाइट पर फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस भी लाइव हो गए हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट जेनरेशन चिपसेट का खुलासा हुआ है। इसी के साथ इसमें 3D वैपर चैम्बर मिलने वाला है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। फोन LYTIA कैमरा से लैस होगा। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इसके अन्य खास फीचर्स।
Motorola Signature 27 का लॉन्च भारत में जल्द ही होने जा रहा है। इसका संकेत फोन के लॉन्च से पहले लाइव हुई माइक्रोसाइट से मिल जाता है। Motorola Signature 27 भारतीय वेरिएंट के अहम स्पेसिफिकेशंस यहां से पता चलते हैं। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट होगा। इसमें डायमंड इन्फ्यूज्ड थर्मल जैल के साथ 3D वेपर चैम्बर दिया गया है।
फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी रिवील किए गए हैं। इसमें 50MP का Sony LYTIA कैमरा दिया गया है। फोन में कई AI फीचर्स का समावेश देखने को मिलेगा। फोन कंपनी ने एक मजबूत बॉडी में पेश करने का इशारा दिया है। इसमें एरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम के साथ ही ग्लास सिरेमिक मैटिरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन में बेहतरीन ऑडियो सपोर्ट देखने को मिलेगा। जिसके लिए कंपनी इसमें Bang & Olufsen ट्यून्ड ऑडियो देने जा रही है।
Motorola Signature 27 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में सिंतबर के अंत में पेश किया था। फोन के ग्लोबल वेरिएंट में भी वही स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं जो ऊपर बताए गए हैं। फोन में कर्व्ड किनारों वाला एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। पीछे कैमरा मॉड्यूल में सिरेमिक और ब्रश्ड एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसे PANTONE Coal Smoke और PANTONE Capulet Olive रंगों में पेश किया गया है। Coal Smoke वेरिएंट में Tactical Weave टेक्सचर मिलता है, जबकि Capulet Olive में कपड़े जैसी बनावट दी गई है। भारतीय वेरिएंट जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है।