नई दिल्ली: थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल फुकेट के पातोंग इलाके में तड़के भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हुए हैं। आग उस वक्त लगी जब लोग गहरी नींद में थे, इसलिए उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।

3:20 बजे कमर्शियल बिल्डिंग में भड़की आग
जानकारी के अनुसार, आग तड़के करीब 3:20 बजे फांग मुआंग साई कोर रोड पर स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी। कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं और आग ने आसपास की दूसरी इमारतों को भी चपेट में ले लिया।
40-50 मिनट में पाया गया काबू
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों को आग पूरी तरह बुझाने में करीब 40 से 50 मिनट की कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
आग के कारणों की जांच शुरू
सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आग किस वजह से लगी, यह पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Tags: