मेलबर्न: पुलिस ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी मेलबर्न के एक घर में कथित तौर पर जबरन घुसने के बाद, वहां मौजूद एक व्यक्ति के साथ हुई झड़प में एक आदमी की मौत हो गई और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विक्टोरिया राज्य की पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के करीब 12:40 बजे तीन लोगों का एक समूह मेलबर्न के बाहरी दक्षिण-पूर्वी इलाके में एक घर में जबरन घुस गया था। वहां घर में मौजूद 45 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ उनकी झड़प हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी एक गाड़ी में बैठकर मौके से भाग गए। इसके बाद, तड़के 1:20 बजे आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली कि पास ही एक व्यक्ति मिला है, जिसे चाकू मारा गया है।
31 वर्षीय उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि वह घर में जबरन घुसने वाले आरोपियों में से एक था।
इस मामले में एक 33 वर्षीय महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जिस पर घर में जबरन घुसने और एक गाड़ी चुराने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल तीसरा व्यक्ति सोमवार तक नहीं मिल सका है और हो सकता है कि वह घायल हो।
घर में मौजूद 45 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मौत के मामले में पूछताछ के बाद उसे आगे की जांच तक छोड़ दिया गया।
एक अन्य घटना में, रविवार को ब्रिस्बेन के पूर्वी उपनगरों में एक चोरी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार चार किशोरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को ही चोरी हुई यह कार, स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे क्वींसलैंड राज्य में सेंट्रल ब्रिस्बेन से लगभग 9 किमी पूर्व में एक अन्य वाहन से टकरा गई।
कार चला रहे 14 वर्षीय लड़के और उसमें सवार तीन अन्य किशोरों—15 साल की दो लड़कियां और 16 साल का एक लड़का—को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक लड़की की हालत गंभीर है।
दूसरी गाड़ी में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई है।
पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़के पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने (जिससे मौत या गंभीर शारीरिक चोट लग सकती है) के तीन आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा, उस पर बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने का भी आरोप है। एक अलग घटना में, क्वींसलैंड पुलिस सर्विस ने बताया कि रविवार रात 9 बजे से कुछ समय पहले, ब्रिस्बेन के दक्षिण में एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार था। वह रेड लाइट पर नहीं रुका और एक कार से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।