- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Crime ब्रांच ने भगोड़े...
Crime ब्रांच ने भगोड़े को किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुले कई गहरे राज

New Delhi.नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने ज्योति नगर और खजूरी खास इलाके में लूट के दो मामलों में फरार चल रहे एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जावेद उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है, जो लूट, स्नैचिंग, चोरी, अवैध हथियार समेत करीब 21 मामलों में शामिल रहा है।आरोपी को दयालपुर में हुई लूट के एक मामले में कोर्ट पहले ही सजा सुना चुकी है। ज्योति नगर और खजूरी खास इलाके में गनपॉइंट पर लूट के मामले में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
डिप्टी कमिश्नर विक्रम सिंह के मुताबिक, महिला कांस्टेबल सिमरन को भगोड़े अपराधी जावेद उर्फ हैप्पी के बारे में सूचना मिली थी कि आरोपी करावल नगर आने वाला है।सूचना के बाद तुरंत एक टीम बनाई गई और आरोपी को 31 मई को करावल नगर इलाके से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने खजूरी और ज्योति नगर में हुई लूट में शामिल होने की बात कबूल की।





