Manager से DGM तक पदों पर भर्ती, IDBI ने मांगे आवेदन

Update: 2026-07-10 09:59 GMT

New Delhi नई दिल्ली :  बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई बैंक) ने विभिन्न विभागों में मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बैंक ने कुल 31 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

आईडीबीआई बैंक की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती अभियान के तहत डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) और मैनेजर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 31 रिक्तियों में डिप्टी जनरल मैनेजर के 8 पद, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 4 पद और मैनेजर के 19 पद शामिल हैं।

पदों का विवरण इस प्रकार है—

  • डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM): कुल 8 पद

    • इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (IMG)-परिसर में 5 पद

    • लीगल विभाग में 3 पद

  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM): कुल 4 पद

    • ऑडिट-इन्फॉर्मेशन सिस्टम (IS) विभाग में 4 पद

  • मैनेजर: कुल 19 पद

    • ऑडिट-इन्फॉर्मेशन सिस्टम (IS) में 6 पद

    • इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (IMG)-परिसर में 3 पद

    • लीगल विभाग में 6 पद

    • सिक्योरिटी ऑफिसर के 4 पद

आईडीबीआई बैंक ने अलग-अलग कार्य क्षेत्रों के अनुसार योग्यता निर्धारित की है। ऑडिट-इन्फॉर्मेशन सिस्टम (IS) से जुड़े पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित तकनीकी योग्यता होना आवश्यक है। इसमें इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, डिजिटल बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में बीटेक या बीई डिग्री मांगी गई है।

इसके अलावा बीसीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी), एमएससी (आईटी/कंप्यूटर साइंस), एमसीए, एमटेक या एमई जैसी योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए वैलिड सर्टिफाइड इंफॉर्मेशन सिस्टम्स ऑडिटर (CISA) सर्टिफिकेशन वाले साइंस ग्रेजुएट उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

बैंक ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और अपनी योग्यता के अनुसार ही पद के लिए आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी।

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक बेहतर अवसर मानी जा रही है। आईडीबीआई बैंक देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल है और यहां विभिन्न विशेषज्ञ क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलता है।

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक जानकारी तैयार रखनी होगी। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

Tags:    

Similar News