कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई

Update: 2026-07-10 04:17 GMT

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वनमंडल में एक मादा भालू फिसलकर खुले कुएं में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुएं को तोड़कर रैंप बनाकर भालू को सुरक्षित निकाला. जानकारी के अनुसार, घटना मनेंद्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत बिहारपुर वन परिक्षेत्र की सोनहरी बीट की है. जहां गत दिवस मादा भालू भोजन-पानी की तलाश करते हुए खुले कुएं में जा गिरी थी.

सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू को सुरक्षित निकालने के लिए कुएं को तोड़कर पहले रैंप बनाया, जिसके जरिए भालू आसानी से कुएं से बाहर निकलकर जंगल की ओर चली गई. भालू के सुरक्षित निकालने से वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. 

Tags:    

Similar News