हॉस्टल में युवती की हत्या, दुर्ग के कैफे में काम करती थी मृतका

छग

Update: 2026-07-10 09:42 GMT

दुर्ग। दिनदहाड़े पीजी में घुसकर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी चाकू लेकर पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जाँच पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, इस घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। दरअसल, ये पूरा मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। भिलाई के रामनगर स्थित पीजी में मृतिका रहती थी। पुलिस ने मृतिका की पहचान 19 वर्षीय खुशी साहू के रूप में की है। खुशी बेमेतरा जिला की रहने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक, पीजी में रहकर खुशी शहर के एक कैफे में काम करती थी। आज दोपहर वो अपने पीजी में ही थी। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और खुशी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

इधर, जैसे ही घटना की जानकारी पीजी में रहने वाली अन्य लड़कियों को हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की तत्काल जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ हालत में खुशी साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की।

Tags:    

Similar News

null