नवापारा कला में सामूहिक श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

छग

Update: 2026-07-10 17:07 GMT
Surajpur. सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा कला में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के तालाब एवं बाजार परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की। श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा ग्रामीणों से अपने आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सामूहिक सहभागिता का संकल्प कराया गया। इस दौरान जनपद सीईओ, सरपंच, सचिव, स्वेच्छग्रही सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News