बलौदाबाजार में कारोबारी के ठिकाने में ED और आयकर विभाग का छापा

Update: 2026-07-26 05:12 GMT

बलौदाबाजार। जिले में देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। जांच एजेंसियों की टीम ने पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास और अन्य ठिकानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई देर रात शुरू हुई, जो अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार ED और IT की टीम कारोबारी के ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। टीम द्वारा वित्तीय लेनदेन, कारोबारी गतिविधियों और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसियों की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

कार्रवाई किस इनपुट या शिकायत के आधार पर की गई है, इसे लेकर एजेंसियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और बरामद दस्तावेजों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ED और IT की संयुक्त रेड की खबर सामने आने के बाद बलौदाबाजार के कारोबारियों में चर्चा तेज हो गई है। हाई-प्रोफाइल कारोबारी के ठिकाने पर हुई इस कार्रवाई को लेकर शहर में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Tags:    

Similar News