रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे. सुबह 11 बजे वे त्रिमूर्ति नगर स्थित दया भवन पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे वे अपने निवास लौट आएंगे.
यह भी पढ़े
राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में छात्र अंबेडकर चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस प्रदर्शन में छात्र पेपर लीक रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाने, छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और री-नीट से जुड़ी घटनाओं के बाद आत्महत्या करने वाली हरिका राव के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय देने की मांग उठाएंगे.